फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police remained alert outside mosques in view of Sambhal incident

Kushinagar News: संभल कांड के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर सतर्क रही पुलिस

Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert outside mosques in view of Sambhal incident
पडरौना। संभल में हिंसा के बाद से जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बरती। पडरौना शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

कुशीनगर, पडरौना, मंसाछापर, पटहेरवा सहित अन्य क्षेत्रों में मस्जिदों मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। जिले में लगभग सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंचे। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात था। कहीं कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी।
विज्ञापन

नमाजियों ने कहा कि हमने बहुत सुकून के साथ नमाज अदा की। हमें कोई परेशानी नहीं हुई। पडरौना शहर में छावनी, लाजपत नगर, रामलीला मैदान, नौका टोला आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों के पास पुलिस नमाज के दौरान तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed