फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police registered a case of fraud on the orders of the court

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case of fraud on the orders of the court
पटहेरवा(कुशीनगर)। क्षेत्र के लछिया देवरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव ने मेरठ में बीटीसी प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक पर बीटीसी में एडमिशन नहीं करने और करीब पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार यादव ने जेएम कोर्ट कसया कुशीनगर न्यायालय में बाद दाखिल कर बताया था कि 17 नवंबर 2016 को बीटीसी में नामांकन के लिए विज्ञापन निकला था। नामांकन के लिए श्रीमती कमला देवी विद्यापीठ श्रद्धापुरी मेरठ के दो मोबाइल नंबर दिए गए थे। उसमें एक नंबर पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम अमित गिरी बताते हुए बीटीसी ट्रेनिंग सेंटर का प्रबंधक बताया। उन्होंने कहा कि नामांकन कराना हो, तो जल्दी करो, सीमित जगह है। प्रति छात्र ढाई लाख रुपये फीस है, जिसमें हास्टल खर्च भी शामिल है। उन्होंने दो खाता नंबर दिए, जिसमें एक पीएनबी शाखा श्रद्धापुरी श्रीमती कमला देवी विद्या पीठ और दूसरा एसबीआई शाखा श्रद्धापुरी आरईटी विद्यापीठ का बताया। फोन पर हुई वार्ता के बाद प्रमोद कुमार यादव ने अपने दो साथियों गोविंद शर्मा सरैया महंत पट्टी थाना चौराखास और संजय शर्मा निवासी अवरवा सोफीगंज थाना तुर्कपट्टी के नामांकन के लिए विभिन्न तिथियों में करीब चार लाख रुपये भेज दिए। साथ ही अमित गिरी को 1.10 हजार नकद भी दिया गया। लेकिन, प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन नहीं हुआ और रुपये भी वापस नहीं किए गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमित गिरी निवासी एनएच-58 श्रद्धापुरी फेज नंबर दो पॉकेट, कंकर खेड़ा मेरठ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed