{"_id":"6016f6628ebc3e33dc3e6e2b","slug":"police-recovered-the-stolen-hour-kushinagar-news-gkp3829863188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुए घंटा को पुलिस ने बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुए घंटा को पुलिस ने बरामद किया
विज्ञापन
चोरी हुए घंटा को पुलिस ने बरामद किया
जटहां बाजार (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के मंसाछापर गांव में स्थित काली मंदिर से शुक्रवार की रात चोरी हुए दोनों घंटा को पुलिस ने बरामद कर लिया। रविवार की सुबह पुलिस ने मंदिर का घंटा और चाकू समेत आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार की देर रात काली मंदिर से पीतल के दो घंटे चोरी हो गए थे। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि रविवार की सुबह मंसाछापर गांव के चौराहे पर पुलिस टीम खड़ी थी। एक व्यक्ति झोला लेकर आता दिखाई दिया। उसे रोककर झोले की तलाशी ली गई तो उसमें पीतल के दो घंटे मिले और उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम खुशरुद्दीन निवासी मंसाछापर बताया। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया। इस घटना के पर्दाफाश में उनके साथ एसआई सैयद वशी हैदर जैदी, कांस्टेबल राकेश यादव, संदीप यादव, संतोष यादव, सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।