{"_id":"655a5a1c03a668202204ca44","slug":"police-recovered-the-stolen-bike-in-two-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7940-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई बाइक
Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। स्थानीय बाजार में शनिवार की शाम छठ पर्व का सामान खरीदने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलती ही घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की तो दो घंटे में ही पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया।
जोकवा खुर्द निवासी सुधीर गौतम बाइक से सामान खरीदने बाजार आए थे। वह पीएनबी बैंक के पास बाइक खड़ी कर बाजार करने लगे। वापस लौटे तो उनकी बाइक नहीं थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसको गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। वह पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाया तो युवक बाइक को एक गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गन्ने के खेत में बरामद बाइक की छानबीन की तो वहां दो घंटे पूर्व चोरी हुई बाइक निकली।