{"_id":"62d5bc7e10b93b2b76165ea3","slug":"police-recoverd-women-s-dead-body-kushinagar-news-gkp444149384","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चिता बुझाकर बरामद किया अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चिता बुझाकर बरामद किया अधजला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चिता बुझाकर बरामद किया अधजला शव
दुदही (कुशीनगर )। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल लाला छपरा में चिता बुझाकर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। सोमवार सुबह महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। शाम ढलने पर परिजन उसका शव लेकर दाह संस्कार करने पहुंचे। अंधेरे में चिता जलाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने चिता की आग बुझाकर अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जंगल लाला छपरा निवासी रमाकांत निषाद घर से बाहर रहकर कमाता है। उसकी पत्नी ललिता देवी (26) बच्चों के साथ घर पर रहती है। सोमवार की सुबह ललिता अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला अपने कमरे में फंदे से झूल गई। महिला की मौत होने की बात छिपाकर ससुराली दिनभर घर पर पड़े रहे। शाम ढलने के बाद चुपके से उसका शव जलाने पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना महिला के मायके को दे दी। मायके वालों ने पुलिस को बताया। घटना की जानकारी होने पर विशुनपुरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंचे। चिता को बुझाकर अधजला शव बरामद कर लिया। सीओ तमकुही जितेंद्र कालरा भी जांच के लिए पहुंचे।
एसओ वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जले हुए शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।