फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police recorded the statement, accused into custody

Kushinagar News: पुलिस ने दर्ज किया बयान, आरोपी को हिरासत में लेने की चर्चा

Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police recorded the statement, accused into custody
दुदही (कुशीनगर)। देवर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाकर विशुनपुरा थाने में कीटनाशक पीने वाली महिला की हालत में सुधार है। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती महिला का बयान पुलिस ने लिया। चर्चा है कि महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, एसओ इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला के पति की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि देवर ने उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। बाद में देवर ने शादी से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि देवर की शादी दूसरी जगह तय हो गई। महिला ने दो माह पहले थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को उसके देवर शादी हुई और शनिवार को दुल्हन घर चली आई। उसके बाद रविवार को उसे थाने पर बुलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को दिन में करीब 11 बजे थाने पहुंची महिला ने पुलिसकर्मियों के सामने ही कीटनाशक पी लिया। उसके हाथ में शीशी देखकर एक सिपाही ने थानाध्यक्ष को बताया। पुलिस ने महिला को तत्काल दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि कीटनाशक पीने के बाद महिला को उल्टी होने लगी और पेट दर्द होने लगा। सीएचसी में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद महिला की हालत सुधार हुआ। सोमवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विशुनपुरा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके देवर के खिलाफ सात मार्च को मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed