{"_id":"60ec883e8ebc3ec25319cf02","slug":"police-raided-the-scrap-shop-kushinagar-news-gkp401623577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी की दुकान में पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी की दुकान में पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी की दुकान में पुलिस ने मारा छापा
खड्डा (कुशीनगर)। स्थानीय पुलिस ने एक कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर चोरी का सामान बरामद किया। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से पुलिस ने कबाड़ी को छोड़ दिया। कबाड़ी के बताने पर कोहरगड्डी गांव के एक युवक को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया।
खड्डा थाने के एसआई भगवान सिंह, सिपाही जंत्री यादव, जसौरभ सिंह व कुमार सानू यादव की टीम ने रविवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी थी। पुलिस को यहां से चोरी के पाइप व अन्य समान मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार कबाड़ी ने कुछ लोगों का नाम बताते हुए चोरी का सामान बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने यहां से बरामद सामान को थाने भेज दिया। इसके बाद थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव से एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। दोपहर बाद पुलिस ने चोरी के आरोप में कोहरगड्डी निवासी जालांधर का चालान कर दिया। इस संबंध में एसओ आरके यादव ने बताया कि चोरी के एक मामले की छानबीन हो रही थी। चोरी गए पाइप को बरामद कर लिया गया है। चोरी के आरोपी के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया है। घटना के तह तक जाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की गई।