{"_id":"654a9096b1f9a9af3a09e1a7","slug":"police-raid-in-private-guest-house-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7377-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निजी गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निजी गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा
विज्ञापन
- प्रवेश पंजिका की जांच कर जुटाई जानकारी
पकवा इनार। पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस पर मंगलवार को दोपहर बाद छापा मारा। पुलिस को वहां से खाली हाथ वापस आना पड़ा। गेस्ट हाउस के प्रवेश पंजिका की जांच कर वापस चली गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पांडेय ने महिला पुलिस के साथ बुद्ध नगरी वार्ड नंबर-21 में संचालित एक निजी गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस को देखकर गेस्ट हाउस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों को खुलवाकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में प्रवेश पंजिका में दर्ज रिकॉर्ड व आईडी आदि की पड़ताल की गई। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस की जांच की गई है, लेकिन कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई है। सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर फिर से पुलिस जांच कर रही है। जांच में गेस्ट हाउस में कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई है। यह जांच अभियान चलता रहेगा।