{"_id":"666f72062601c7e51707e4e4","slug":"police-raid-in-case-of-animal-smuggling-accused-absconding-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118359-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशु तस्करी के मामले में पुलिस का छापा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशु तस्करी के मामले में पुलिस का छापा, आरोपी फरार
Mon, 17 Jun 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी में रविवार की सुबह पशु तस्करी के एक आरोपी के घर पुलिस ने छापा मारा। लेकिन, आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के घरों की भी तलाशी ली।
पुलिस ने नौ जून को तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे पशुओं को पकड़ा था। जिस वाहन में पशु लादे गए थे, उसके स्वामी के रूप में दनियाड़ी निवासी सत्ताधारी दल के एक चर्चित नेता के भतीजे का नाम सामने आया था। उसकी तलाश में रविवार की सुबह इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह की अगुवाई में तीन वाहनों में सवार करीब 20 पुलिस कर्मी पहुंचे। आरोपी की टोह में पुलिस ने चर्चित नेता के घर समेत आसपास के घरों की भी तलाशी ली, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और भागने में सफल रहा।
सूत्रों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व चर्चित नेता का वाहन भी प्रतिबंधित पशुओं की खेप के साथ पकड़ा गया था, पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया था। इससे पूर्व तत्कालीन इंस्पेक्टर के नाम पर रुपयों के लेने-देन के मामले में भी उस नेता का नाम सामने आया था, जिसके बाद चर्चित नेता की खूब फजीहत हुई थी और तत्कालीन इंस्पेक्टर ने थाने में उसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इंस्पेक्टर के तबादले के बाद चर्चित नेता फिर थाने में आने-जाने लगा और मामलों में वारा-न्यारा कराने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच नौ जून को तरयासुजान पुलिस ने वध के लिए बिहार भेजते समय दो पिकअप में लदे पशुओं की खेप पकड़ी। इसमें उसके भतीजे का पिकअप भी पुलिस का हाथ लग गया। इस मामले में अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने उसको भी आरोपी बनाया है। इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सूचना के आधार पर आरोपी के घर दबिश दी गई थी। लेकिन, वह पुलिस के आने की भनक पाकर भाग निकला। बिहार समेत कई स्थानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
36 सेकेंड का वीडियो वायरल, पशुओं की खेप लेकर भागे तस्कर
तमकुहीराज। पशु तस्करों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद पशुओं की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर 36 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक तेज रफ्तार मैजिक प्रतिबंधित पशुओं की खेप लेकर हाईवे की ओर से टड़वा-नैनुपहरू संपर्क मार्ग से बिहार की सीमा में दाखिल होता दिख रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इस मार्ग से रात के अंधेरे व सुबह के पहर में नियमित रुप से एक घंटे के अंतराल में तीन-चार प्रतिबंधित पशुओं से लदे पिकअप आसानी से दाखिल होते हैं। हाईवे के अलावा तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार-सरया खुर्द, बनवरिया-परसौनी-डिबनी मार्ग, मंझरिया-रामपुर, फाजिलनगर-समउर, तमकुहीराज-गंगुआ-समउर, तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़-बहादुरपुर, बहादुरपुर-हफुआ, सलेमगढ़-मुकुंदपुर-तिनफेड़िया आदि मार्गों से प्रतिबंधित पशु लदे वाहन आसानी से बिहार की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि किसी भी सूरत में पशु तस्करी नहीं होने दी। 200 से अधिक आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। बिहार बॉर्डर को जोड़ने वाले रास्तों पर पुलिस चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं। विशेष पुलिस टीम को भी बिहार सीमा से जुड़ने वाले रास्तों पर सक्रिय कर दिया गया है।