{"_id":"62d5bd33dfff447a6f79d0cd","slug":"police-pathashala-organised-kushinagar-news-gkp444149437","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनत व एकाग्रता से आगे बढ़ा जाए तो सफलता निश्चित: एसपी
पडरौना (कुशीनगर )। शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें एसपी ने छात्राओं से कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और एकाग्रता से आगे बढ़ा जाए तो सफलता निश्चित है।
मुख्य अतिथि एसपी धवल जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ विद्यालय से लेकर घर तक व बाजार में कोई छेड़छाड़ करता है तो पुलिस से संपर्क करें। टोल फ्री नंबर 1090 और 112 पर कॉल करके शिकायत करें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि तन कितना भी मजबूत हो, जूडो-ताइक्वांडो आते हों, लेकिन जब तक बेटियां मन से मजबूत नहीं होंगी, तब तक सब बेकार है। झिझक छोड़कर मन से भी मजबूत बनें।
विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने एसपी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर उजाला की मुहिम बेटियों में आत्मरक्षा की जो भावना जागृत कर रही है, उसके परिणाम नजर भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट की वाहन तेज रफ्तार में चलाते युवा
कक्षा 9 की छात्रा जीया जायसवाल ने एसपी से कहा कि शहर में बिना नंबर प्लेट की दो पहिया वाहन तेज रफ्तार में चलाते है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसपी ने कहा कि यातायात निरीक्षक को निर्देश दिया गया है। ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई करें।
0000000
बिना हेलमेट के चलाते हैं बाइक
कक्षा 9 की छात्रा साक्षी गुप्ता ने एसपी से कहा कि शहर में बिना हेलमेट के बाइक अधिकतर लोग चलाते हैं। एसपी ने कहा कि इस पर पुलिस कार्रवाई करती है। लोगों को जागरूक भी किया जाता है कि हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं।
000000
एसपी ने किया मार्गदर्शन
कक्षा 12 की छात्रा ज्योति विश्वकर्मा ने पूछा कि इस बार उसके बोर्ड परीक्षा हैं। परीक्षा के समय कितने घंटे पढ़ें। एसपी ने कहा कि यदि आप प्रतिदिन स्कूल आती हैं और घर पर ध्यान से प्रतिदिन पढ़ती हैं तो परीक्षा के दिनों में एक दो से तीन घंटा ही अधिक पढ़ना काफी रहेगा।
000000
लक्ष्य तय करके आगे बढ़ो
कक्षा 9 की छात्रा स्वर्णिमा चौरसिया ने पूछा कि वो आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं, क्या करें। एसपी ने कहा कि इसके लिए मेहनत से ग्रेजुएशन करो, अच्छे मार्क्स लाओ, जो भी पढ़ो, मन से पढ़ो और लक्ष्य बना लो कि मुझे ये मुकाम हासिल करना है।
000000
बोरियत हो तो दूसरा विषय पढ़ो
कक्षा 11 की छात्रा अनम सिद्दीकी ने कहा कुछ विषय में पढ़ते हुए कभी- कभी मन नहीं लगता। एसपी ने कहा कि ऐसा अक्सर होता है। यदि आप किसी विषय को लंबे समय तक पढ़ोगे तो बोरियत होगी। बेहतर होगा कि विषय चेंज करते रहें।
00000
कोई न सुने तो सीधे मुझे कॉल करो
कक्षा 11 की छात्रा कृतिका चौरसिया ने कहा कि कहीं अकेले जाते हुए सुरक्षा के लिए क्या करें। एसपी ने कहा कि यदि किसी गलत का एहसास हो तो सचेत हो जाएं। भीड़ वाली जगह में जाकर तुरंत किसी माध्यम से 100 या 1090 नंबर पर कॉल कर दें। आपके नाखून, हेयर पिन, पानी की बोतल और दांत आपके हथियार हैं। एसपी ने छात्राओं को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो सीधे उनके पर्सनल नंबर पर कॉल करें, कार्रवाई हर हाल में होगी।
---
पढ़ाई के समय एकाग्रता जरूरी
कक्षा 11 की छात्रा प्राची मल्ल ने कहा कि उसकी इच्छा जिला टॉप करने की है, कैसे करें। एसपी ने कहा कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करो। एकाग्रता बहुत जरूरी है। पढ़ाई के वक्त ध्यान किसी दूसरे काम में नहीं बंटना चाहिए।
---
ऑपरेशन धवल से अपराधी सहमें हुए हैं
कक्षा 11 की छात्रा खुशी गुप्ता ने एसपी से कहा कि आपका जैसा नाम है वैसी जिले में काम कर रहे हैं। ऑपरेशन धवल में कई गांजा तस्करों की कमर तोड़ दी। कई अपराधियों के घर कुर्की हुए है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध बढ़ने नहीं देना है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है।