फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police obtained route charts from *akhada* organizers.

Kushinagar News: अखाड़ा संचालकों से पुलिस ने लिया रूट चार्ट

Sat, 29 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police obtained route charts from *akhada* organizers.
तमकुहीरोड। दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेला को लेकर अखाड़ा संचालकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेवरही पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस ने शुक्रवार को अखाड़ा संचालकों से रूट चार्ट के बारे में जानकारी ली और शासन के निर्देशों को साझा किया।
विज्ञापन

तमकुहीरोड में महावीरी अखाड़ा डोल मेला एक सितंबर की रात और दो सितंबर को दिन में मनाया जाना है। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को सेवरही के एसएचओ मनोज कुमार वर्मा व चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने श्रीबड़ा अखाड़ा, स्वर्णकार संघ अखाड़ा, छत्रपति शिवाजी अखाड़ा, महाराणा प्रताप अखाड़ा, बीर बंदा बैरागी अखाड़ा, भीमसेन अखाड़ा, आजाद अखाड़ा और बीर भगत सिंह अखाड़ा के संचालकों से मुलाकात कर उनसे रूट चार्ट के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान एसआई रंजीत सिंह बघेल, लव जायसवाल, मनोज शर्मा, हीरालाल सोनी, सोनू जायसवाल, भोला शर्मा, आलोक जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed