फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police is searching for those who instigated the fight

Kushinagar News: मारपीट के लिए उकसाने वालों की तलाश में है पुलिस

Sat, 04 Nov 2023 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for those who instigated the fight
- पिपरा बुजुर्ग के बरवापट्टी टोला में राजस्व व पुलिस टीम के साथ हुई थी मारपीट
विज्ञापन

- पुलिस मिले मोबाइलों के काॅल डिटेल की करा रही जांच
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया के पिपरा बुजुर्ग गांव के बरवापट्टी टोला में महिला के अनशन के दौरान वहां पहुंची राजस्व टीम व पुलिसकर्मियों से मारपीट के लिए उकसाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस कुछ लोगों के काल डिटेल की जांच करा रही है।

बरवापट्टी टोला में दूसरे गांव के व्यक्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाकर तरीकुन निशा नाम की महिला आमरण अनशन पर बैठी थी। इसकी जानकारी होने पर अनशन समाप्त कराने के लिए पडरौना के एसडीएम महात्मा सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार बृ़हस्पतिवार को दोपहर बाद प्रभारी निरीक्षक व पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। उन्हें समझा बुझा रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने राजस्व टीम व पुलिसकर्मियों से मारपीट कर लिया था। दरोगा आलोक सिंह की तहरीर पर तरीकुन निशा सहित शमसुल हक, नसीबुन व शबनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सभी को शुक्रवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से शमसुल को 14 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया और बाकी तीन महिलाओं को जमानत दे दी गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को अनशनकारियों के पास से मिले मोबाइलों में कुछ उकसाने वाले लोगों का नंबर मिला है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कॉल डिटेल का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने महिला काे उकसाकर अनशन पर बैठाया गया था। उनके मोबाइल में कुछ नंबर मिले हैं। सभी की डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed