फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police is interrogating the husband by taking him into custody

Kushinagar News: पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police is interrogating the husband by taking him into custody
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दंपती ने इंटरनेट के जरिए पैसा कमाने के लिए अपना और पत्नी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया। यह कुशीनगर से नेपाल तक वायरल हो रहा है। वहीं पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों के अलावा स्थानीय पुलिस साइबर सेल की मदद से गंदे वीडियो के धंधे में शामिल लोगों तक पहुंचने में जुटी है। महिला का वीडियो गांव के वॉट्सएप ग्रुप और पड़ोसियों तक पहुंचने के बाद विवाद हुआ था। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पैसे कमाने के लिए पत्नी के साथ अश्लील वीडियो शूट कराकर अपलोड कर रहा था। इसके अलावा घर में बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर भी अश्लील वीडियो बनवाता था। फिर इसे अपलोड कर पैसे कमाने के प्रयास में था। यह बात घर के बगल के एक व्यक्ति को नागवार लगी तो उसने टोका, जिससे नाराज होकर शिकायतकर्ता की पत्नी और उसके भाई को घर में घुसकर पीट दिया। मारपीट में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया। पुलिस आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई, जिसके बाद आरोपी ने पैसे कमाने की लालच में वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कबूल की है। रामकोला थाने के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अश्लील वीडियो बनाने के आरोप के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। मोबाइल की भी जांच कराई जा रही है। मारपीट में घायल व्यक्ति के आरोप में पति-पत्नी तथा अन्य महिला खिलाफ केस दर्ज करने का कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed