फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police guard in Nandlal Chhapra, case registered against 49 people

Kushinagar News: नंदलाल छपरा में पुलिस का पहरा, 49 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police guard in Nandlal Chhapra, case registered against 49 people
मंसाछापर। नंदलाल छपरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में 49 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 35 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। गांव के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस अभी भी तैनात है। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस ने चार नामजद और दस अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा गांव में बुधवार की देर शाम को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद गांव का माहौल गरमा गया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा, गंभीर रूप से घायल सैमुल्लाह उर्फ गोधन का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस इस मामले में बृहस्पतिवार की देर रात गायत्री देवी की तहरीर पर गांव के मुबारक, कमरान, साजीद, वाजीद, मुन्ना, लड्डू ऊर्फ अफरोज, साहेब, मोनू, मैनुद्दीन, मुन्ना, ताहिर, अरसद, गोलू, फिरोज, नजरू समेत 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मजिस्ट्रेट जिला भूमि संरक्षण अधिकारी और पुलिस ने गांव में भ्रमण कर लोगों से शांति के लिए अपील की। दूसरे पक्ष से कामरान की तहरीर पर चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गांव में शांति है। पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed