{"_id":"637bd6a84d6077697e5fc7f3","slug":"police-encounter-with-cattle-smugglers-two-arrested-kushinagar-news-gkp458246849","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे बिहार
Tue, 22 Nov 2022 03:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:05 PM IST
सार
खेल विभाग की ओर से इस प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन एक से चार दिसंबर 2018 को हुआ था। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में आयोजन नहीं हो सका था। इस वर्ष चौथी बार प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें देश की 12 प्रतिष्ठित टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को ले जाती पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लतवा बाजार (बड़ी गंडक नहर) पर सोमवार की तड़के तीन बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल तस्करों को गिरफ्तार करके चार पशुओं को मुक्त कराया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और पिकअप बरामद हुआ। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों का जिला अस्पताल कुशीनगर में उपचार चल रहा है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।
सोमवार की तड़के करीब तीन बजे तमकुुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा को पशु तस्करों के सक्रियता की सूचना मिली। तमकुहीराज एसएचओ नीरज राय और तरयासुजान के एसएचओ आरके सिंह की टीम बनाकर सीओ ने बिहार की तरफ जाने वाले फोरलेन पर लतवा बाजार के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप के रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के घेराबंदी करने पर उसमें सवार पशु तस्कर गोली दागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। उनको काबू करके पुलिस तत्काल सीएचसी तमकुहीराज ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
बाद में पूछताछ के दौरान पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान अयोध्या जनपद के तरमा खुर्द सोथियाव थाना इनायतनगर निवासी विनोद कुमार और इसी क्षेत्र के सेमरा चिखड़ी निवासी रामभारत के रूप में हुई। दोनों अयोध्या की तरफ से पशु लादकर बिहार जा रहे थे। वहां से पशुओं को पश्चिम बंगाल पहुंचा दिया जाता। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घायल पशु तस्करों से पूछताछ करके आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही उनके अन्य साथियों को पकड़ लिया जाएगा।