{"_id":"67b62d35290e9a2f7503b45a","slug":"police-did-not-find-any-clue-even-after-24-hours-kept-racking-their-brains-throughout-the-day-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132455-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, दिनभर करती रही माथापच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, दिनभर करती रही माथापच्ची
Thu, 20 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात को लेकर पुलिस पूरे दिन माथा पच्ची करती रही। कस्बे से लेकर ज्वेलर्स से अलग-अलग पूछताछ करने के अलावा आसपास के दुकानदारों से भी पुलिस ने जानकारी ली। 32 लाख का जेवर लूट का दावा करने वाला दुकानदार सिर्फ 83 हजार का ही बिल पुलिस को दे सका है। पुलिस का दावा है कि पिता और दोनों पुत्रों से अलग-अलग हुई पूछताछ में इनके बयान में अंतर मिला है। एसपी के नेतृत्व में सीओ तमकुहीराज के नेतृत्व में एसओजी, सेवरही, विशुनपुरा और बरवापट्टी पुलिस घटना के पर्दाफाश में जुटी है। एएसपी रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सेवरही कस्बा निवासी अजय वर्मा की बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के धोबीघटवा चौराहा पर मां ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है। मंगलवार को दुकान पर इसका भाई सोनू वर्मा बैठा था। सोनू ने बताया कि शाम को बाइक सवार दो लोग आए और सोने का गहना दिखाने को कहा। गहना देखने के बाद उसे पैक कराकर बिल बनाने का कहा। 83 हजार रुपये का बिल बना तो बदमाश दुकान में रखा और सोना, उसका मोबाइल और डीवीआर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ देर बाद दुकानदार का एक वीडियो 32 लाख का गहना लूट होने का सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
देर रात तक तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना मौके पर जमे रहे। बुधवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह और स्वाॅट टीम पहुंची। दुकानदार अजय वर्मा, सोनू वर्मा और इसके पिता रामेश्वर वर्मा से पुलिस थाने पर बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की तो तीनों के बातों में अंतर मिला। इसके बाद 32 लाख के सोने का बिल पुलिस ने मांगा तो दुकानदार बिल नहीं दे पाया।
विज्ञापन
सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा। अलग-अलग बयान देने से अभी पूरी बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है।