फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   - Police detained three people of accused's family

- आरोपी युवक के परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
- Police detained three people of accused's family
आरोपी युवक के परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर से भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ करने पर आरोपी युवक व लापता किशोरी का भी पता चल गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले पत्नी की कैंसर से मृत्यु व घर की आर्थिक बदहाली देखकर वह रोजी-रोटी के लिए बाहर कमाने चला गया। बेटा भी बाहर है और बहू मायके गई थी। उनकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। दो दिन पहले फोन पर गांव के लोगों ने उसके लापता होने की सूचना दी तो घर पहुंचा। खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
विज्ञापन

वहीं खड्डा पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े आरोपी पक्ष के कुछ लोग पड़ोस के गांव में इकट्ठे हैं। वहां पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शाम को आरोपी युवक व किशोरी का भी पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ खड्डा शिवस्वरूप का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। किशोरी के पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोप व तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed