फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police detained a Congress leader who was on his way to protest against the Election Commissioner.

Kushinagar News: चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत लिया

Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police detained a Congress leader who was on his way to protest against the Election Commissioner.
- कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में थे अमित, देर रात
विज्ञापन

तमकुहीराज। दिल्ली में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने वालों पर पुलिस की नजर है। इसके मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस यूथ के तमकुहीराज विधानसभा अध्यक्ष को तमकुहीराज थाने में बैठाए रखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर पुलिस दिल्ली जाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विशुनपुुरा निवासी अमित सिंह यूथ कांग्रेस तमकुहीराज के विधानसभा अध्यक्ष हैं। पुलिस ने शुक्रवार को करीब तीन बजे उन्हें हिरासत में ले लिया। अमित ने बताया कि केंद्र सरकार ने सांविधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। इससे देश के चुनाव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्य हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि बिना उचित प्रक्रिया के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है। तमकुहीराज थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेसी नेता को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। वह दिल्ली जाने के प्रयास में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed