फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police caught fraudster

Kushinagar News: यूपीआई पिन रीसेट करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
police caught fraudster
पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रीसेट करने और खातों से रुपये निकालने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से साइबर ठगी के 52,200 रुपये, चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआहै।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार, आरोपी गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र स्थित गौरा बाजार निवासी संतोष वर्मा शातिर है। वह मोबाइल चोरी कर यूपीआई का पिन बदलकर खाते से रकम ट्रांसफर कर लेता है। पहले से कुबेरस्थान थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि कुशीनगर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और सब्जी मंडियों में लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता था। यदि मोबाइल अनलॉक मिलता था तो वह मोबाइल नंबर के जरिए आधार संबंधी जानकारी जुटाकर यूपीआई पिन रीसेट कर खातों से रुपये निकाल लेता था। आरोपी ने यह भी बताया कि मोबाइल लॉक होने पर वह उसमें लगा सिम कार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में इस्तेमाल करता था। इसके बाद विभिन्न यूपीआई एप डाउनलोड कर पिन रीसेट करने की प्रक्रिया अपनाकर खातों से रकम उड़ा देता था। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed