फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police caught cattle smuggler in an encounter, six cattle recovered

Kushinagar News: मुठभेड़ में पुलिस ने पशु तस्कर को दबोचा, छह गोवंश बरामद

Sat, 19 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police caught cattle smuggler in an encounter, six cattle recovered
घायल पशु तस्कर। स्रोत-सोशल मीडिया 
पडरौना। कसया थाना के पकड़ियहवा से गुजरी नहर के पास शुक्रवार की शाम को पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप से बिहार ले जाए जा रहे छह गोवंश को भी मुक्त करा दिया। पुलिस ने तस्कर के पास से अवैध तमंचा, कारतूस सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।पुलिस की सक्रियता के बाद भी हाईवे के रास्ते पशु तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप से गोवंश को लेकर तस्कर बिहार की तरफ से जा रहे हैं। कसया क्षेत्र के पकड़ियहवा नहर के पास घेरबंदी कर स्वाट टीम व कसया, खड्डा और रामकोला पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान हाटा की तरफ से बिना नंबर का एक पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस उसे रोकने का इशार किया तो तस्कर ने पिकअप की गति बढ़ा दी। खुद को घिरता देख पशु तस्कार पुलिस टीम पर फायरिंग झाेंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल तस्कर की पहचान नूर आलम निवासी तारा नरहवा थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में की है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक तमंचा, एक लकड़ी का ठीहा, एक धारदार हथियार बरामद किया है। घायल तस्कर का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तस्कर के पास से मिले मोबाइल की मदद से इस गैंग में शामिल अन्य तस्करों को ट्रेस करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed