{"_id":"63f26356cfccb521070c3384","slug":"police-caught-a-container-full-of-33-animals-kushinagar-news-c-7-1-59478-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पुलिस ने 33 पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पुलिस ने 33 पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा
Sun, 19 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने एनएच-28 पर पुलिस ने रविवार को पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा। उसमें 33 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। पुलिस को चकमा देकर चालक भाग निकला। पुलिस ने इन पशुओं को खड्डा के पशु आश्रय स्थल भेज दिया।
एनएच-28 पर महुअवा गांव के सामने गोरखपुर की तरफ से एक कंटेनर आते देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर चालक कंटेनर रोककर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 33 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे।
बताया जा रहा है कि उनमें 13 पशुओं की ट्रक में ही मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा गया है। पशुओं के साथ क्रूरता की गई थी। कुछ की मौत हो गई थी। चालक की तलाश की जा रही है। पशुओं को खड्डा के गो आश्रय स्थल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।