फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police car ran over a youth, road blocked

Kushinagar News: पुलिस की गाड़ी ने युवक को रौंदा, सड़क जाम

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police car ran over a youth, road blocked
छितौनी मार्ग पर शव रखकर जाम करते छोटेलाल के परिजन। संवाद 
छितौनी। क्षेत्र में बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार की बुधवार की शाम को पुलिस के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मी वाहन लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर दुर्घटनास्थल पर गांव वाले पहुंच गए और शव रखकर पडरौना-पनियहवा मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने हनुमानगंज थानाध्यक्ष को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं लोगों का आरोप है कि एसपी का सीयूजी नंबर भी फोन करने के बाद रिसीव नहीं हुआ और सीओ छुट्टी पर होने की बात कह पल्ला झाड़ लिए। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम रहा।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के मखनहा टोला निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल बुधवार की शाम को बाजार सामान की खरीदारी करने साइकिल से गए थे। सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। करीब 7.30 बजे अभी वह गांव के पास पहुंचे थे कि पनियहवा के तरफ तेज रफ्तार जा रही हनुमानगंज पुलिस की जीप ने साइकिल सवार को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद साइकिल सवार सड़क पर तड़प रहा था और पुलिसकर्मी वाहन नहीं रोके भाग निकले।
विज्ञापन

अगर समय से इलाज मिला होता तो शायद छोटेलाल की जान बच सकती थी। इसकी जानकारी होने पर गांव वाले पहुंचे और पुलिस के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नौ बजे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। इसके चलते पडरौना-पनियहवा मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इस बाबत हनुमानगंज थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने में खुद मेरी गाड़ी सड़क के किनारे उतर गई थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अभी मौके पर जाऊंगा, किसी जरूरी काम से फील्ड में निकला हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed