फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police came closer to the murderer, suspicion of murder due to illicit relationship

Kushinagar News: कातिलों के करीब पहुंची पुलिस, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

Tue, 23 Apr 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Police came closer to the murderer, suspicion of murder due to illicit relationship
कप्तानगंज। जमुनी बरवा बड़े टोला के आलोक के कातिलों के करीब पुलिस पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के सीडीआर से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे दिन एएसपी रितेश सिंह थाने से लेकर घटनास्थल तक जमे रहे। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द वारदात का आज पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम सभा जमुनी बरवा बड़े टोला निवासी 31 वर्षीय आलोक सिंह विदेश रहते थे। कुछ माह पहले घर आए थे। शनिवार की शाम करीबियों ने फोन कर आलोक को चाय की दुकान पर बुलाया और सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर धौरा बरवा नहर के किनारे शव को फेंक दिया था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक के मोबाइल सीडीआर और उधर जाने वाली सड़क पर दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दूसरे दिन कातिलों तक पहुंच गई। एएसपी रितेश सिंह काफी देर तक थाने पर जमे रहे और घटनास्थल पर पहुंचे थे। घटना से जुड़ी जानकारी गांव के कई लोगों को थाने पर बुलाकर पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ किया। पुलिस ने घटना के पर्दाफाश के लिए चार टीम गठित की है। पुलिस आज घटना का पर्दाफाश कर सकती है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक की जांच में अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन


-



सिर में नौ जगह चोट के निशान
-घर से ओम चौराहा पर चाय पीने शनिवार की शाम को आए आलोक देर रात तक घर नहीं पहुंचने तो परिजन परेशान हो गए। रविवार को उनका शव नहर के किनारे मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर नौ जगह चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। दूसरे दिन भी आलोक की हत्या की चर्चा कप्तानगंज क्षेत्र में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed