{"_id":"65663795eda34a80b90fa2a4","slug":"police-busy-searching-for-those-who-attacked-the-councilor-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8482-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सभासद पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सभासद पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
- सोमवार की देर शाम दुदही के एक सभासद पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या-3 के सभासद पर सोमवार शाम को हमला हो गया था। इस मामले में सभासद ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विशुनपुरा के नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या-3 सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर के सभासद फैयाज अंसारी सोमवार की देर शाम बाजार करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए करीब छह लोगों ने आवास सूची में नाम कटवाने की बात कहकर हमला कर दिया। उनकी पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गए। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। सभासद पर हमला की सूचना विशुनपुरा पुलिस को दिया। प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा रामसहाय चौहान मौके पर पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। घायल सभासद का इलाज सीएचसी दुदही में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।