{"_id":"65172b21f5c3edc70900de1c","slug":"police-busy-in-bringing-back-the-girl-sold-in-haryana-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-5392-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हरियाणा में बेची गई युवती को लाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हरियाणा में बेची गई युवती को लाने में जुटी पुलिस
Sat, 30 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
-एक लाख रुपये में तीन आरोपी महिलाओं ने बेचकर अधेड़ से कराई है शादी
-केस दर्ज होने के बाद कस्बा में नजर नहीं आ रहीं आरोपी महिलाएं
पडरौना। नौकरी का झांसा देकर हरियाणा में बेची गई युवती के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से युवती ने अपनी मां से बात की है, उस मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस युवती से संपर्क करने में जुट गई है। आरोपी महिलाओं की भी तलाश पुलिस कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दो महिलाओं कुसुम और काजल ने झांसे में लेकर एक लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। वहां पर अधेड़ के साथ युवती की शादी भी एक मंदिर में आरोपी महिलाओं ने करा दी। युवती ने वहां की एक महिला के मोबाइल से फोन कर मां को यह जानकारी दी और व्हाट्सएप पर शादी की तस्वीर भेजी।
नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचने का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी कुसुम, काजल और काजल की मौसी पर केस दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने जिस नंबर से मां के पास फोन किया था, शुक्रवार को पुलिस ने उस नंबर को घरवालों से मांगा और युवती से संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के प्रभारी एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि युवती को वहां से लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां के लोगों से वार्ता चल रही है। युवती से भी बात हुई है।