फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police busted a fake fertilizer and pesticide factory

Kushinagar News: नकली खाद और कीटनाशक फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Fri, 28 Nov 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police busted a fake fertilizer and pesticide factory
पकड़ी गई नकली खाद।
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने कस्बा के चीनी मिल के पास एक निर्माणाधीन मकान में नकली खाद और कीटनाशक दवा बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ सेवरही पुलिस ने बृहस्पतिवार को किया। गोरखपुर, वाराणसी और बिहार तक फैले इस रैकेट का नेटवर्क खंगालने में पुलिस जुटी है। गोदाम से नामी कंपनियों के खाद व कीटनाशक कंपनियों का रैपर और पैकिंग का उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से एक पिकअप समेत 10 क्विंटल तैयार माल व 15 क्विंटल कच्चा माल बरामद कर तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना पर आई कृषि विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर नकली खाद की जांच के लिए नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजी है। इस कार्रवाई से धंधेबाजों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सेवरही कस्बा के आंबेडकर नगर में चीनी मिल के पास एक निर्माणाधीन किराए के मकान में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली खाद व कीटनाशक बनाया जा रहा था। टाटा, शक्तिमान और दयाल कंपनियों का रेपर, पाॅलथिन में पैक बाजारों में बेचा जा रहा था। सर्वधिक माल बिहार में पैक कर भेजा जा रहा था। काफी दिनों से चल रहे इस खेल का पर्दाफाश सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस ने किया। इस गिरोह में शामिल तीन सदस्यों को पुलिस कर निर्माण का खेल काफी समय से चल रहा था। छापेमारी के दौरान कारखाने में नकली खाद व कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार एमएफसी, टाटा, दयाल, वायर, विरला शक्तिमान, पारस, आईपीएल जैसी ब्रांडेड कंपनियों के भारी मात्रा में रैपर, पैकिंग मशीन, नमक की बोरिया, केमिकल और 10 क्विंटल तैयार माल और 15 क्विंटल कच्चा माल बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर आए तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह, जिला अपर कृषि अधिकारी डाॅ. संदीप कुमार यादव ने जांच किया। एसएचओ धीरेंद्र राय ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने कहा कि पुलिस की सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री को सीज कर वहां से जिंक के चार, एसएसपी के एक और कृषि रक्षा रसायन के एक नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय स्तर पर अन्य जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ तीन लोगों से किया जा रहा है। इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed