फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested two youths on charges of molestation

Kushinagar News: छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को दबाेचा

Tue, 30 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two youths on charges of molestation
उजारनाथ। क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट काॅलेज के पीछे छात्राओं व महिलाओं को देखकर अश्लील भोजपुरी गाना गाकर छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में जेल भेज दिया है। एंटी रोमियो अभियान के प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल कुमार व महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव युवकों की खोजबीन में निकले थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक विद्यालय के पीछे से गुजरने वाली सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को देखकर अश्लील भोजपुरी गाना गा रहे हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर खां (19) पटहेरिया और इमामुद्दीन (20) गगलवा चैनपट्टी थाना पटहेरवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed