{"_id":"6833763530e7e0bf710a563d","slug":"police-arrested-two-accused-of-stabbing-in-orchestra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138157-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में चाकूबाजी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में चाकूबाजी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Mon, 26 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/ दाहूगंज। आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने के लिए हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी निवासी ओमप्रकाश पटेल के घर शुक्रवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। परिजन विवाह से जुड़े रीति रीवाज संपन्न करा रहे थे। उसी दौरान आर्केस्ट्रा में पंसदीदा गीत बजाने को लेकर युवकों के दो गुट के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में उनके बीच मारपीट होने लगी। इस मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने विशाल पटेल (20) पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके पर बाइक छोड़ भाग निकले। घायल युवक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शनिवार को विशाल के परिजनों ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी सेवरही थाना क्षेत्र के सुमही मोहन सिंह के टोला आराजी तलवंत राय निवासी अमन खरवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश देने लगी। हिरासत में रखे गए अमन खरवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुमही मोहन सिंह के टोला आराजी तलवंत राय निवासी अंकित यादव को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है।