{"_id":"66bfe4826f567c46d00e6e15","slug":"police-arrested-the-accused-absconding-from-hata-police-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-121676-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा कोतवाली से फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा कोतवाली से फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली से फरार दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों पर पंजाब के टिब्बा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज है। तीन दिन पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। हाटा कोतवाली पुलिस की कस्टडी से दानों आरोपी फरार हो गए थे। चार दिनों से पंजाब पुलिस जिले में डेरा डाले थी। हाटा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब के लुधियाना कमिश्नरेट के टिब्बा थाने में हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह निवासी अमन सिंह व ढाढ़ा बुजुर्ग के बंधू टोला निवासी संतोष सिंह पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज है। वहां से दोनों आरोपी भागकर घर चले आए थे। इनकी तलाश में पंजाब पुलिस हाटा क्षेत्र में पहुंच गई। पंजाब पुलिस ने हाटा कोतवाली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने टीम गठित कर दी। पुलिस टीम ने दोनों को धरदबोचा और कोतवाली ले आई। यहां आने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। आरोपियों के फरार होने के बाद पंजाब पुलिस ने भी यहीं पर डेरा डाल दिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह के अलावा एसएसआई मंगेश कुमार मिश्रा, एसआई अनुराग शर्मा, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल गिरिश कुमार व पंजाब पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह व श्याम सिंह शामिल रहे।