{"_id":"5f0b14958ebc3e6370376733","slug":"police-arrested-kushinagar-news-gkp357866058","type":"story","status":"publish","title_hn":"25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सुबोधिया खुर्द निवासी 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश लालबहादुर निषाद और राजकुमार को अहिरौली बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुुमार सिंह ने बताया कि लालबहादुर निषाद के पास एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई विवेकानंद यादव, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, अभय नारायण यादव और चंद्रकेश मौर्या शामिल थे। दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
चोरी का सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
कप्तानगंज। पचार गांव में चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गए सामान भी बरामद हुए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि पचार गांव के व्यक्ति ने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी की शिकायत की थी। उसकी छानबीन की जा रही थी। रविवार सुबह साढ़े सात बजे कस्बे के किसान चौक के पास से तीन आरोपियों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी गजरा निवासी राजन गोड़, पचार निवासी अंकित सिंह और कस्बा के लाल चौक निवासी मोहम्मद आसिफ के पास से मोबाइल, बैट्री, चार्जर आदि बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई श्रवण कुमार यादव, एसआई रितेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मानिकचंद, कांस्टेबल जुगेश शर्मा, सोनू यादव, अश्विनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लापता लड़कियां मिलीं, आरोपी गिरफ्तार
रामकोला। थाना क्षेत्र के दो गांवों से लापता दो किशोरियों को पुलिस ने खोज लिया है। इन्हें बहला फुसलाकर अपहृत करने के आरोपी युवक भी पकड़े गए हैं। किशोरियों को डॉक्टरी परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी युवकों को जेल भेज दिया गया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार माह पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहृत करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को आरोपी युवक के साथ पकड़ लिया। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के बाद घर भेज दिया तथा युवक को जेल भेज दिया। इसके अलावा पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक पर रामकोला थाना क्षेत्र के एक किशोरी का बहला फुसला कर अपहृत करने का आरोप था। पुलिस ने इस आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बाइक चोर गिरफ्तार
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी ने रविवार को चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बनरहा रेग्युलेटर के पास से गिरफ्तार किया। सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि रविवार को कांस्टेबल रामेंद्र यादव और रामलखन के साथ बनरहा रेग्यूलेटर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चोरी में वांछित सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया निवासी लक्ष्मण साहनी को चोरी की बाइक, एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया।