फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police arrest 129 accused

Kushinagar News: तस्करों को पकड़ने में जिला अव्वल

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
police arrest 129 accused
तस्करों को पकड़ने में जिला अव्वल
विज्ञापन

- जनवरी 2022 से अब तक 129 अभियुक्त हुए हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चरस, गांजा, स्मैक जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर जिले की पुलिस कार्रवाई करने में सबसे आगे है। गोरखपुर जोन में अव्वल कुशीनगर पुलिस ने जनवरी 2022 से चार दिसंबर तक 129 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1800 किलो गांजा, 9.18 किलो चरस और नौ ग्राम स्मैक बरामद किया है।
मादक पदार्थ के तस्कर कभी छोटे-छोटे पैकेट तो कभी कंटेनर, तो कभी एक- एक किलो का पैकेट बनाकर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की टीम भी इनकी गिरफ्तारी में लगी है। जनपद की पुलिस ने जनवरी 2022 से चार दिसंबर तक 1,800 किलो गांजा के साथ 129 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 93 मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन

कंटेनर के केबिन से मिला था 101 किलो गांजा
दो दिसंबर को तरयासुजान थाने की पुलिस ने सलेमगढ़ एनएच 28 पर कंटेनर के केबिन से 101 किलोग्राम गांजा साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 14 नवंबर को हाटा कोतवाली की पुलिस ने एक कंटेनर से छह लाख रुपये के गांजा सहित दो तस्करों को पकड़ा। 25 मई को तरयासुजान की पुलिस ने आठ लाख रुपये की गांजा सहित छह अभियुक्तों को पकड़ा। इसमें एक 14 वर्ष का किशोर भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को कसया पुलिस ने एक बोलोरो से 60 लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा। पुलिस से बचने के लिए उसने बोलोरो की चेचिस के नीचे एक अलग से बाक्स बनवाया था। मुखबिर की सूचना पर वह पकड़ लिया गया। 27 जून को तरयासुजान की पुलिस ने पांच अभियुक्तों के साथ करीब साढ़े आठ लाख रुपये का गांजा बरामद किया। एक- एक किलो का बंडल बनाकर सवारी गाड़ी में बैठकर तस्कर बिहार की तरफ जा रहे थे।

जनवरी 2022 से चार दिसंबर तक 1,800 किलो गांजा के साथ 129 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 93 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। अवैध गांजा, शराब, पशु तस्करी के मामलों में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed