{"_id":"5eada50d8ebc3e90813bed6b","slug":"police-and-administrative-officers-marched-kushinagar-news-gkp3499391151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च
विज्ञापन
डीएम और एसपी की अगुवाई में पडरौना नगर में मार्च करती पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च
पडरौना। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पडरौना शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फोर्स के साथ मार्च किया। लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। अफसरों ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे बचने का यही कारगर उपाय है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर और आसपास के क्षेत्रों में मार्च कर लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि प्रधानमंत्री के आदेशानुसार लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। जिले में निषेधाज्ञा लागू है। मात्र आवश्यक कार्य से ही अपने घरों से बाहर निकलें और कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाएं। कहीं भी भींड़ न लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों, किशोरों एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर लगाएं।
उधर, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने कसया नगर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। उनके साथ सीओ नितेश प्रताप सिंह भी थे। इन लोगों ने कसया नगर और कुशीनगर में भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इसी तरह हाटा, कप्तानगंज, खड्डा, तमकुहीराज, फाजिलनगर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस के जवानों ने अपने उच्चाधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
लॉकडाउन के पालन पर पुलिस का रहा जोर
रामकोला। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने पुलिसफोर्स के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने कस्बे के कसया रोड, बलुआ चौराहा, कप्तानगंज रोड सहित अन्य मार्गों पर पैदल मार्च कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसआई दिग्विजय सिंह, संदीप सिंह, रणवीर सिंह, संजय यादव, जयकुमार सिंह, दिलीप सिंह, पंकज राय, राजेश चौहान मौजूद थे।
पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया पैदल मार्च
गुरवलिया बाजार। एसपी के निर्देश पर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शनिवार को तुर्कपट्टी, नोनियापट्टी, सरिसवां, गुरवलिया बाजार, बरवा राजापाकड़, सीताराम चौराहा, देवपोखर, भेलया में पैदल मार्च किया। एसएचओ जितेंद्र सिंह ने लोगों से कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसआई जगमेंदर, मंगेश कुमार मिश्र, पदुमनाथ सिंह, श्रीकृष्ण मौर्य, सदानंद यादव, दिनेशचंद यादव, अनिल कुमार यादव, अशोक यादव, विनोद यादव, अलाउद्दीन, सोमनाथ प्रसाद, महिला कांस्टेबल अमिता पांडेय, साधना गिरी,पूनम गोंड़, शालू सिंह, अनीता सिंह मौजूद थीं।
सीओ की अगुवाई में निकला मार्च
सेवरही। कस्बे के मुख्य मार्ग पर सीओ की अगुवाई में मार्च निकाला गया। पुलिस के जवानों ने लोगों से घरों में रहने तथा लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। सीओ तमकुहीराज संदीप वर्मा की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने मुख्य मार्ग के अलावा अन्य स्थानों पर भी मार्च किया। एसओ राशिद खान, एसआई पुरुषोत्तम राव, विमलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीनबंधु राय, संदीप यादव सहित काफी संख्या पुलिसकर्मी मौजूद थे।
कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक
छितौनी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए खड्डा और हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को छितौनी बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया। थाने के निरीक्षक रामकृष्ण यादव की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने खड्डा के फार्म मोहल्ला, फलमंडी, गल्ला मंडी, आजाद चौक, हनुमान चौक, रेलवे रोड, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, शिवाजी चौक पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में थाना प्रभारी रामकृष्ण यादव, एसएसआई पीके सिंह, एसआई जीतबहादुर यादव, अजय पटेल, दीनानाथ पांडेय, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बोधीछापर, पनियहवा, छितौनी बाजार, नरकहवा, बेलवनिया, केशवपट्टी, धरनीपट्टी, छितौनी बाईपास पर फ्लैगमार्च किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उनके साथ सुधाकर उपाध्याय, शहनवाज हुसैन, राजाराम यादव, मनीष राय, गिरजेश गुप्ता, कमलेश चौहान, प्रवेश यादव आदि मौजूद थे।
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील
कप्तानगंज। एसडीएम अरविंद कुमार की अगुवाई में एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय और पुलिस के जवानों ने कस्बे के आजाद चौक, धर्मशाला रोड, मंगल की बाजार, डीसीएफ चौराहा, सुभाष चौक, चांदनी चौक, चकबंदी चौराहा, किसान चौक, चकबंदी चौक पर पैदल मार्च किया। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान चौकी इंचार्ज रितेश कुमार सिंह, एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई विजय शंकर सिंह, एसएसआई जगमोहन राय, एसआई महेंद्र यादव, श्रीनिवास सिंह, मुन्ना सिंह, डब्लू कुमार, क्षमा सिंह, वंदना खरवार, अरविंद कुमार राय, आलोक प्रताप सिंह, प्रेमचंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।