{"_id":"661469a7b87782d34f0d0046","slug":"police-alert-regarding-elections-border-will-be-monitored-with-drone-cameras-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115217-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन कैमरे से सीमा पर होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, ड्रोन कैमरे से सीमा पर होगी निगरानी
Tue, 09 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव को पुलिस-प्राशासन सक्रिय हो गया है। बिहार के अलावा देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज से सटा जिला होने से पुलिस बार्डर क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरे से आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। इसके लिए 50 से अधिक बैरियर भी लगाए गए हैं। गोपालगंज पुलिस की ओर से लगातार बार्डर पर संदिग्ध व तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कुशीनगर पुलिस ने एनएच-28 पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। अर्द्धसैनिक बल की भी हाईवे के बार्डर क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस एक हजार से अधिक लोगों को अभी शांतिभंग में पाबंद कर चुकी है। यह कार्रवाई सभी थाना क्षेत्रों में अभी जारी है। गोवंश तस्करों के अलावा जेल से छूटे बदमाशों का भी सूची पुलिस तैयार करा रही है कि मौजूदा समय में बदमाश कहा है और क्या कर रहा है। बाहर रहने वाले बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी वीडियो कॉल के माध्यम से बीट सिपाही कर रहे हैं। स्कि्रन शाॅट के साथ रिपोर्टिंग में भेज रहे हैं। थाना क्षेत्र तरायासुजान, तुर्कपट्टी, खड्डा, हनुमानगंज, पडरौना कोतवाली क्षेत्र से बिहार से जुड़ा है। इन थाना क्षेत्रों में ज्यादा सक्रियता बढ़ाई गई है और आने-जाने वालों की निगरानी के लिए बैरियर भी बनाया गया है। अर्द्धसैनिक बल और ड्रोन कैमरे की बार्डर क्षेत्रों पर मदद ली जाएगी। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चुनाव को लेकर सक्रियता बरती जा रही है। बार्डर पर ड्रोन कैमरे से नजर रखा जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। तस्करों और बदमाशों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।