{"_id":"65d79ed006d6176ccc030456","slug":"pmshri-vidyalaya-will-improve-the-future-of-students-mla-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112960-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमश्री विद्यालय से संवरेगा छात्रों का भविष्य : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमश्री विद्यालय से संवरेगा छात्रों का भविष्य : विधायक
Fri, 23 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के देवरिया पांडेय के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पीएम-श्री विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का भविष्य संवरेगा। यहां इंटर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। भाजपा नेता फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि ने अच्छी शिक्षा मुहैया कराना मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डाॅ. केपी गौड आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने की और संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, नीरज बंका, रवींद्र नारायण पांडेय, राकेश पांडेय, संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।