फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM virtually inaugurated one shop, one product at Padrauna and Kaptanganj railway stations.

Kushinagar News: पीएम ने पडरौना और कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर एक दुकान एक उत्पाद का किया वर्चुअल लोकार्पण

Wed, 13 Mar 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated one shop, one product at Padrauna and Kaptanganj railway stations.
पडरौना। पडरौना और कप्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से एक स्टेशन एक उत्पाद का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और रेलवे कर्मचारियों ने पीएम का संबोधन सुना।
विज्ञापन

पडरौना स्टेशन पर केला उत्पाद एवं ड्रैगन फ्रूट का स्टॉल लगाया गया है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर पोषक आहार उपलब्ध होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेल मंत्रालय भारत सरकार के वोकल फॉर लोकल दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य देश भर के रेलवे स्टेशनों पर बिक्री आउटलेट के प्रावधान के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों, बुनकरों, हथकरघा बुनकरों, शिल्पकारों आदि को आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक रामकुमार जायसवाल, वाणिज्य अधीक्षक राजू कुमार, भारत, राजेश कुमार सिंह, अकरम हुसैन, रंजीत, आरपीएफ के एसआई गुलाब सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दुकान एक उत्पादन स्टाल का पीएम ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके पर मौजूद सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पीएम ने 85 हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया है। इसमें कप्तानगंज रेलवे स्टेशन को महत्ता दिया है। पूर्व की सरकारें जो कैप्टल सिटी के लिए ही योजना बनाती थी। उस कड़ी को तोड़ने का काम किया है। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि रेल विभाग ने यात्रियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जो शुद्धता की गारंटी देते हुए खान और पीने की जो व्यवस्था की जा रही है। उससे यात्रियों को कम पैसा में अधिक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्य इंजीनियर आईसी सुभाष और संचालन सब इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, आनंद मिश्रा, जय प्रकाश उपाध्याय, मुकेश सिंह, वीरेंद्र यादव, मणि चन्द वर्मा, संजय यादव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, हरेराम गुप्ता, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, राजेश कुमार, हेमंत कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

0



परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का लाइव प्रसारण

पडरौना। जलकल भवन परिसर में नगर विकास विभाग की तरफ से मंगलवार को हुए 11000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें नगर के लाभार्थी, कर्मचारियों आदि मौजूद रहे।

चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से बाहर निकलकर भारत के सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। 100 से अधिक नगर निकायों के सृजन के साथ ही सबसे तेज नगरीकरण करने के अलावा हवाईअड्डा सहित सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बनाया है। नगरीय निकायों में दस गुने से अधिक के बजट वृद्धि की है। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, जेई रामबहादुर प्रसाद, बृजेश शर्मा, नीरज मिश्र, शुभम सिंह मंथन, धर्मेंद्र मद्धेशिया, गौतम गुप्ता, आकाश वर्मा, शिव मद्धेशिया, अमन मोदनवाल, भोला साहा, विकास मद्धेशिया, राहुल कन्नौजिया, विनय पांडेय, सचिन साहा, सागर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed