फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM Shri will change the method of studies in schools

Kushinagar News: पीएम श्री स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का तरीका

Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
PM Shri will change the method of studies in schools
पडरौना। जिले के पीएम श्री स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाने का तरीका बदलने की तैयारी है। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझाया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को लर्निंग किट और डायरी उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षक भी स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों को गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के बदली नई व्यवस्था में बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें करके सीखने के अवसर दिए जाएंगे। कक्षा में विषय से जुड़ी गतिविधियां कराकर बच्चों की समझ विकसित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने पर जोर रहेगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए तैयार की जा रही लर्निंग किट में उनकी कक्षा और विषय के अनुरूप सामग्री शामिल होगी।
विज्ञापन


शिक्षक इस सामग्री का इस्तेमाल पाठ को आसान और रोचक बनाने के लिए करेंगे। बच्चों को गतिविधियों में शामिल कर उनसे सवाल-जवाब और अभ्यास भी कराया जाएगा। शिक्षकों को उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूल परिसर में मौजूद सामग्री, स्थानीय संसाधन और दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को विषय समझाने पर जोर रहेगा। इससे बच्चों को पढ़ाई को अपने आसपास की परिस्थितियों से जोड़कर समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की गतिविधियों और सीखने की प्रक्रिया को दर्ज करने के लिए डायरी का भी उपयोग किया जाएगा। इसमें बच्चों के अभ्यास और गतिविधियों से संबंधित जानकारी दर्ज की जा सकेगी। विभाग का जोर ऐसी शिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर है, जिसमें बच्चे केवल पाठ याद करने के बजाय उसे समझकर सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed