फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM Modi is busy in making the country a developed nation: MP

देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं पीएम मोदी : सांसद

Sun, 14 Jan 2024 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
PM Modi is busy in making the country a developed nation: MP
सन्त पुष्पा इन्टर कॉलेज ढाढा में विकसित भारत संकल्प योजना के तहत कार्यक्रम संबोधित करते सांसद व
पडरौना। भाजपा की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए। लोगों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटे हैं। इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढा परिसर में लगी चौपाल में सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सभी के सहयोग से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से हर क्षेत्र में देश को ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। हर पात्र को और हर वर्ग को सभी योजनाओं का लाभ उनकी गारंटी है। भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के हर जाति व धर्म के लोगों का विकास हो रहा है। चौपाल को हाटा विधायक मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह व संचालन सभासद रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश दास गुप्ता, डॉ. रवीश सिंह, सक्षम तिवारी, डीबी सिंह, सूचित गौड़, निखिल उपाध्याय, अधिशाषी अधिकारी मनोज यादव, रामेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, संजीवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सागर गोसाई गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने आवास के लाभार्थियों को आवास की चाभी और किसान सम्मान निधि एवं आयुष्मान भारत कार्ड और उज्जवला कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण दिया।
इस दौरान रवि तिवारी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, गिरिजेश तिवारी, राजेंद्र साहनी, विजय यादव, हृदय नारायण, धर्मेंद्र राव आदि मौजूद रहे।
साखोपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दुर्गलिया गांव के डायट स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पात्रों को लाभान्वित कर रहे हैं। अन्य सरकारों में लोगों को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था। कार्यक्रम को रुद्र प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय तिवारी आदि ने संबाधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामायन यादव ने किया।
इस दौरान बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीडीपीओ मुन्नी सिंह, आशा रानी, नीतीश यादव, किन्नरेश चौबे, कन्हैया तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रायपुर भैसही और बेलवा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, यात्रा संयोजक डाॅ. रामधार राजभर, ग्राम प्रधान प्रमोद कुशवाहा आदि ने संबोधित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान अशोक सिंह, अलोक तिवारी, लक्ष्मण गोविंद राव, परमात्मा पांडेय, अतरडी़हा ग्राम प्रधान शिवशंकर, बेलवा ग्राम प्रधान मोहर गोंड, सुनील सिंह, राजू गुप्ता, रामभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed