फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pm aawas money sent in another account

पीएम आवास : दूसरे के खाते में भेजी गई आवास की रकम

Thu, 27 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
pm aawas money sent in another account
फोटो है।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के अरनहवा गांव में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में हुई गड़बड़ी का सामने आया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा के अरनहवा गांव में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव के तीन लोगों के आवास की धनराशि दूसरे के खाते में भेज दी गई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब सूची के अनुसार लाभार्थी ने बीडीओ को पत्र देकर बताया कि पैसा खाते में गया नहीं है और निर्माण के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
बुधवार को अरनहवा निवासी पप्पू राय ने बीडीओ को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार हुई जांच के बाद उनका आवास चयन हुआ। लेकिन उनके खाते में आवास की धनराशि नहीं पहुंची है। उधर, सचिव आवास निर्माण कराने का दबाव बना रहे हैं। बीडीओ कार्यालय में यह शिकायती पत्र जाते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि का रिकाॅर्ड खंगालना शुरू कि तो खुलासा हुआ कि एक लाभार्थी ने शिकायत की और तीन ऐसे मामले सामने आए, जिसमें लाभार्थी आवास की सूची में नाम किसी और का पैसा किसी दूसरे के खाते में भेजा गया है। यह खुलासा होने की खबर से खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पप्पू राय ने बताया कि उनके अलावा गांव के ही दो अन्य लोगों के पीएम आवास की दोनों किस्त दूसरे के खाते में भेज दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई जिम्मेदार अधिकारी इसके दायरे में आएंगे। इस संबंध में सचिव अजय कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्हें के खाते में आवास की धनराशि भेजी गई है।

इस संबंध में बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जिम्मदारों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष लिया जाएगा, फिर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed