फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pledge to complete the journey of two hundred and fifty kilometers lying on the road

कुशीनगर: ढाई सौ किलोमीटर की यात्रा सड़क पर लेटकर पूरा करने का प्रण

Fri, 14 Oct 2022 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 03:50 PM IST
सार

झमेला सिंह के साथ सहयोगी के रूप में उनके दोनों पुत्र अनमोल (15) और अभिषेक (12) भी साथ हैं। विधायक ने दोनों बच्चों को सुविधा के लिए नई साइकिल अपने पास से दी। सोमवार को यात्रा शुरू कर भगवान राम व हनुमान जी का नाम जपते हुए बृहस्पतिवार तक आठ किलोमीटर की दूरी तय कर खड्डा पहुंचने वाले झमेला को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है।
 

विज्ञापन
Pledge to complete the journey of two hundred and fifty kilometers lying on the road
सड़क पर लेटकर अयोध्या जा रहे श्रीकांत सिंह उर्फ झमेला और उनके दोनों बच्चों का स्वागत करते विधायक - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

ढाई सौ किलोमीटर दूर अयोध्या तक जमीन पर लेटकर (दंडवत) भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए निकले श्रीकांत उर्फ झमेला सिंह बृहस्पतिवार को खड्डा कस्बे में पहुंचे। यहां विधायक सहित व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली निवासी 40 वर्षीय श्रीकांत उर्फ झमेला सिंह सोमवार को गांव के शिवमंदिर में पूजा कर अयोध्या धाम दर्शन के लिए भूमि पर लेटकर चलना शुरू किए थे। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बे के हनुमान मंदिर चौक पहुंचे। यहां विधायक विवेकानंद पांडेय की अगुवाई में नगरवासियों ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


झमेला सिंह के साथ सहयोगी के रूप में उनके दोनों पुत्र अनमोल (15) और अभिषेक (12) भी साथ हैं। विधायक ने दोनों बच्चों को सुविधा के लिए नई साइकिल अपने पास से दी। सोमवार को यात्रा शुरू कर भगवान राम व हनुमान जी का नाम जपते हुए बृहस्पतिवार तक आठ किलोमीटर की दूरी तय कर खड्डा पहुंचने वाले झमेला को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग इनकी श्रद्धा व आस्था को सराह रहे हैं। खड्डा पहुंचने पर इनके स्वागत में दुर्गेश्वर वर्मा, बृजेश मिश्रा, आनंद सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, प्रदीप शर्मा, डिंपल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed