{"_id":"6660f5ecff5ddd32a30c2cc4","slug":"pledge-taken-to-protect-environment-by-planting-trees-on-cm-yogis-birthday-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117864-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएम योगी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएम योगी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Thu, 06 Jun 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में जलकल भवन के परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण बाद पालिका अध्यक्ष ने मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया।
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है, जो योगी आदित्यनाथ सीएम हैं। उनकी नीतियों के कारण ही व्यापार सुगमता में जो राज्य 25वें स्थान पर था, वह आज दूसरे स्थान पर काबिज है। प्रत्यक्ष निवेश के लिए उद्यमियों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी समय में अपराधियों और माफियाओं के पनाह स्थली के रूप में विख्यात यूपी आज सीएम योगी के नेतृत्व में अपराधमुक्त हो चुका है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की अपील की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि हमें न सिर्फ नियमित अंतराल में नए पौधों का रोपण करना है बल्कि उनकी रक्षा भी करनी है। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, भाजपा नेता सुदर्शन पाल, विश्वरंजन आनन्द, गिरीश चतुर्वेदी, अभय मारोदिया, शुभम सिंह मंथन, रियाजुद्दीन, अशोक, घनश्याम, अनिल, अरुण, गोविंद, निशा, निकिता, सीमा, उषा आदि मौजूद रहे।