फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pledge taken by tying the Rakshasutra to the plants

वन विभाग पौधों के संरक्षण के लिए रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम चला रहा..

Sun, 29 Aug 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken by tying the Rakshasutra to the plants
पौधों को रक्षासूत्र बांधकर लिया संकल्प
विज्ञापन

22 से 29 जुलाई तक रोपे पौधों को बांधा जा रहा रक्षासूत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व की तर्ज पर ही वन विभाग पौधों के संरक्षण के लिए रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम चला रहा है। इसमें पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी व गणमान्य लोग पेड़-पौधों के संरक्षण व उनकी देखभाल की शपथ ले रहे हैं। वन विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरण प्रेमी 22 से 29 जुलाई के मध्य रोपे पौधों को रक्षासूत्र बांध रहे हैं।

इस कड़ी में वन रेंज कसया की ओर से रविवार को रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बाड़ी नदी, मैनपुर कोट से रेखई घाट तक पौधों में रक्षासूत्र बांधकर संरक्षण व बचाव के लिए संकल्प लिया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि वन विभाग की तरफ से रोपित पौधों के संरक्षण के लिए चल रहा अभियान प्रशंसनीय है। इसमें पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी, स्वंयसेवी संस्थाओं सहित गणमान्य लोगों को आने की जरूरत है। इस रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम से शत-प्रतिशत रोपित पौधों का बचाव होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे, वन दरोगा रामाधार, वनरक्षक नंद राव राज, राजा यादव, टिंकू यादव, संतोष यादव, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed