फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pledge not to use single use plastic

Kushinagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ

Wed, 03 Jul 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Pledge not to use single use plastic
मथौली। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने मंगलवार को कस्बे के चौराहे पर सभासदों व कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर राम शर्मा, विजय सिंह, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, मानवेंद्र सिंह, श्री राम कुशवाहा, त्रिलोकी जायसवाल , प्रिंस गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक आंदोलन पर अड़े वकील
तमकुहीराज। तहसील सभागार में चल रहा अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी मंगलवार को जारी रहा। अधिवक्ताओं ने चेताया कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अगुवाई कर रहे मतिउल्लाह ने कहा कि तहसीलदार चंदन शर्मा प्राइवेट मुंशियों से मुकदमा में फैसला करने के नाम पर धन उगाही करते हैं। उन्होंने खतौनी की नकल के लिए अधिक पैसा लेने आदि का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान घनश्याम कुशवाहा, पंकज मिश्र, महमूद आलम, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फल वितरित कर मनाया जन्मदिन

मथौली। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने मंगलवार को जन्मदिन मनाया। उन्होंने मथौली सीएचसी में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार मद्धेशिया, विजय कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई
कसया। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं अपना दल के संस्थापक डाॅ. सोनेलाल पटेल की पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राष्ट्रीय कमेरा यूनाइटेड मोर्चा की ओर से नगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता जीतेंद्र पटेल ने कहा कि डाॅ. सोनेलाल पटेल कर्मठी व दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने पूरे देश में दबे, कूचलों, कमजोर वर्ग की आवाज उठाई और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। आयोजक डा. राघवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बोधिसत्व डॉ. पटेल ने जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी और जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी जिम्मेदारी के संकल्प को लेकर आजीवन संघर्ष किया। जनता को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना और आजीवन कांटों भरे पथ पर चलते रहे। इस दौरान रामजतन सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, गोविंद सिंह पटेल, गणेश सिंह पटेल, प्रियेश गोंड, शिवशंकर गोंड, आदित्य आदि मौजूद रहे।

विभिन्न प्रजाति के लगाए 56 पौधे

जौरा बाजार। क्षेत्र के नारायणपुर गांव और संविलयन विद्यालय बकुलहर परिसर में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के 56 पौधे लगाए गए। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव का मुख्य वजह अंधाधुंध पेड़ों का कटान है। इसे रोकना होगा। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसका संरक्षण करने के लिए संकल्प लेना होगा। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नही है। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रजाति के 56 पौधे लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी जयंत सिंह राणा, धर्मेंद्र प्रसाद, महेंद्र दूबे, पोहारी मिश्र, नंदलाल यादव, सरोज मिश्रा, स्वेता सिंह, राणा कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, अमर नाथ कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed