{"_id":"60de07158ebc3ed78150cd3e","slug":"plants-planted-in-memory-of-martyr-doctors-kushinagar-news-gkp400301383","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद डॉक्टरों की याद में लगाए गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद डॉक्टरों की याद में लगाए गए पौधे
विज्ञापन
शहीद डॉक्टरों की याद में लगाए गए पौधे
पडरौना। डॉक्टर्स डे इस बार कई मायनों में खास रहा। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पडरौना नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में पौधरोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम एस. राजलिंगम ने कोरोना संकटकाल में महामारी से निडर होकर मरीजों का उपचार करने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों को सम्मानित किया। इसके बाद कोरोना से संक्रमित होने की वजह से शहीद हुए डॉक्टरों की याद में अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की जान न जाए, इसके लिए डीएम ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के संबंधित को निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे डीएम एस. राजलिंगम पडरौना नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में पहुंचे। वहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मारवाड़ी युवा मंच, डॉ. पीएन राय और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस. प्रसाद की तरफ से डीएम को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद डीएम ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों को कोरोना संकट काल में उनके साहसिक कार्य के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि कोरोना संकटकाल में डॉक्टरों ने जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का उपचार किया। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
सम्मान समारोह संपन्न होने के बाद अस्पताल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां डीएम ने कोरोना से संक्रमित होने की वजह से शहीद हुए डॉक्टरों की याद में आम का पौधा लगाया। इसके अलावा अमरुद, कटहल, पीपल आदि फलदार प्रजाति के पौधे लगाए गए। डीएम ने मौके पर मौजूद नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल को इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जगदंबा उर्फ संजय टिबड़ेवाल, मंत्री अंकित सुल्तानिया, राजेश टिबड़ेवाल, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक बंका, उमंग अग्रवाल, संजय मारोदिया, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मनोज सिंह, डॉ. संजीव सुमन, डॉ. जीपी राय, डॉ. बीएन तिवारी, टीएसआई परमहंस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
डॉक्टर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम एस. राजलिंगम ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह, सचिव डॉ. अजय शुक्ल, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीके त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. द्वारिका प्रसाद, डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. राजाराम जायसवाल, डॉ. पीएन राय और पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. संजीव सुमन को सम्मानित किया।