{"_id":"5fbfebc48ebc3e9c0416e901","slug":"plan-made-to-send-narayani-water-to-devotees-kushinagar-news-gkp3746611145","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को नारायणी का जल भेजने के लिए बनाई गई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को नारायणी का जल भेजने के लिए बनाई गई योजना
विज्ञापन

छितौनी। क्षेत्र के नेबुआ रायगंज में बृहस्पतिवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें एक लाख श्रद्धालुओं के घर नारायणी नदी का जल भेजने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की ओर से एक लाख परिवारों में नारायणी नदी का जल नि:शुल्क पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन ने बताया कि 29 नवंबर को सामाजिक कुंभ स्थल से पवित्र नारायणी का जल भरकर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सामाजिक कुंभ के संरक्षक मंडल के तरफ से संपन्न होगी। उसके बाद समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस दौरान राजन जायसवाल, विनोद भारती, शशिकांत मिश्र, रोशनलाल भारती, सुनील यादव, कैलाश भारती, राकेश निषद, मनोहर जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, पिंटू मिश्रा, रामदेव कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, शेषमणि, धीरज पाठक, शशि मिश्रा, अरुणेश्वर, कार्तिकेय मिश्रा, नरेंद्र चौरसिया, पंकज पांडेय, रामेश्वर, सागर मणि त्रिपाठी, अभय मिश्रा, अंगद पाल, विश्वजीत सिंह, संचित पांडेय, राहुल कुमार आदि मौजूद है।