फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pinky cried hugging the statue of martyr husband after the unveiling

अनावरण के बाद शहीद पति की प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ीं पिंकी

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Pinky cried hugging the statue of martyr husband after the unveiling
प्रतिमा से लिपटकर कर रोतीं शहीद की पत्नी पिंकी व बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
अनावरण के बाद शहीद पति की प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ीं पिंकी
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव: शहीद चंद्रभान चौरसिया के गांव में आयोजित हुआ प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
गुरवलिया बाजार। कुशीनगर महोत्सव के दसवें दिन मंगलवार को दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी शहीद चंद्रभान चौरसिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण के बाद शहीद की पत्नी पिंकी, पति की प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ीं। उनकी हालत देखकर हर कोई भावुक हो उठा। सबकी आंखों में आंसू भर आए।
13 जनवरी, 2020 को चंद्रभान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शहीद के परिवार के साथ सरकार खड़ी है, जो जरूरते होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा। कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य ही ऐसे परिवारों को सम्मान दिलाना है। हमने अपने कर्तव्य को निभाया है। चंद्रभान चौरसिया के परिवार के साथ हम सदैव खड़े हैं। घटना के लगभग तीन वर्ष हो जाने के बाद भी लोगों में यादें अभी ताजी बनी हुई हैं।
विज्ञापन

फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण हुआ तो शहीद की पत्नी पिंकी प्रतिमा से लिपटकर फफक पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के दोनों पुत्र आर्यन और आयुष भी अपनी माता को देखकर रो पड़े। मां और बेटों की हालत देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख में आंसू भर आए।
इस अवसर पर पिता राजबलम चौरसिया, प्रद्युम्न पांडेय, रामबिहारी राय, दुर्गेश खरवार, जितेंद्र गुप्ता, उपेंद्र आर्य, दहारी चौहान, धुरखेली कन्नौजिया, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष तिवारी, हरिकेश रावत, उपेंद्र खरवार, विनोद शर्मा, पुजारी चौरसिया, उमेश आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed