फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup truck loaded with illegal firecrackers seized; one arrested.

Kushinagar News: अवैध पटाखों से भरी पिकअप पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with illegal firecrackers seized; one arrested.
पडरौना। दिवाली, छठ और शादी-विवाह के सीजन में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सेवरही पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सेराजनगर पकड़ियार पूरब पट्टी में एक पिकअप से 17 कार्टून विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान शुक्रवार की शाम को संदेह पर पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 17 कार्टून पटाखे मिले। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविशंकर (45) वार्ड नंबर-17 जवाहरनगर, सेवरही के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो आरोपी बिना लाइसेंस के बिहार से पटाखे खरीदकर लाता था और उन्हें खुदरा दुकानों पर बेचता था। बरामदगी के आधार पर सेवरही थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed