{"_id":"668c7f79de927ec38809f659","slug":"pickup-running-with-animals-out-of-control-collides-with-bike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119519-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशुओं को लेकर भाग रहा पिकअप बेकाबू, बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशुओं को लेकर भाग रहा पिकअप बेकाबू, बाइक में मारी टक्कर
Tue, 09 Jul 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर सोमवार को करीब ग्यारह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तमकुहीराज पुलिस प्रतिबंधित पशु लदे पिकअप का पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार भाग रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पिकअप में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती रही। इस दौरान चौराहे पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। सड़क से आगे निकलने के बाद मोड़ पर पिकअप खड़ी कर चालक और उसमें सवार तस्कर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप व पशुओं को लेकर पुलिस थाने चली गई।
सोमवार को दिन के करीब 11 बजे तमकुहीराज पुलिस को सूचना के आधार पर संदिग्ध पिकअप की तलाश में जुटी थी। तमकुहीराज में ही जैसे ही पिकअप पहुंची तो पुलिस को देख चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर हाईवे पर तमकुहीराज से फाजिलनगर की तरफ भागने लगा। भाग रहे पिकअप के पीछे पुलिस भी लग गई। हाईवे पर पटहेरिया चौराहे के समीप पिकअप चालक अपने को पुलिस से घिरता देख पटहेरिया-समउर मार्ग के रास्ते भागने की कोशिश में अचानक गाड़ी को मोड़ दिया।
इसी दौरान चौराहे पर ही बड़ोदरा यूपी बैंक के सामने पिकअप बेकाबू हो गई और एक कार में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी विकास यादव की बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पिकअप में फंसकर बाइक करीब 20 मिनट तक घिसटती रही। मौके पर दोनों तरफ खड़े लोग भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। थोड़ी दूरी पर रही पुलिस के आने से पहले ही चालक और गाड़ी में सवार तस्कर पिकअप को छोड़ वहां से भाग निकले। पिकअप और पशुओं को कब्जे में लेकर पुलिस तमकुहीराज थाने पर चली गई। इस संबंध में एसओ पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तमकुही पुलिस प्रतिबंधित पशु लदे पिकअप को लेकर थाने चली गई है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, वह तमकुहीराज पुलिस करेगी।