फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup laden with cattle was caught on the highway, smugglers fled

Kushinagar News: हाईवे पर गोवंश से लदी पिकअप पकड़ी गई, तस्कर भागे

Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup laden with cattle was caught on the highway, smugglers fled
पडरौना। हाईवे के रास्ते होने वाली पशुओं की तस्करी पुलिस की सख्ती के बाद भी कम नहीं हो रही है। सोमवार को हाईवे के प्रेमवलिया कट के पास से कसया पुलिस ने एक पिकअप से नौ गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, लेकिन तस्कर नहीं पकड़ में आए।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया कट के पास एक पिकअप सोमवार को खड़ी थी और इस पर नौ गोवंशीय पशु लदे थे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और गोवंश को मुक्त करा दिया। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि गोवंश लदे पिकअप छोड़कर पशु तस्करों को हटना संदिग्ध लग रहा है। कई बार हाईवे पर वाहन पलटने या मालवाहन खराब होने के कारण तस्कर गोवंश समेत वाहन छोड़कर भाग निकलते हैं, पुलिस सिर्फ पिकअप और गोवंश बरामद करने तक सीमित रह गई है। तस्कर कौन थे, सड़क के किनारे गोवंश लदे पिकअप को क्यों छोड़े, ऐसे कई अनसुलझे सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

कसया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि अज्ञात पर गोवध निवारण अधिनियम का केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करों के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed