फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup full of cattle overturned in fog, smuggler absconding

Kushinagar News: कोहरे में गोवंश से भरा पिकअप पलटा, तस्कर फरार

Tue, 07 Feb 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of cattle overturned in fog, smuggler absconding
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास नेशनल हाईवे 28 पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण गाेवंश से भरा पिकअप सड़क पर पलट गया। इसके बाद पांच से सात की संख्या में ट्रक आपस में भिड़ गए। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। पिकअप में सात गोवंश थे। इसमें दो घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से गोवंश को पिकअप से मुक्त कराया गया। मौका का फायदा उठाकर पशु तस्कर भाग गए। देर से पहुंची मधुरिया चौकी की पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना रज्जब पिपरा गांव के पास नेशनल हाईवे 28 की है। वहां गोरखपुर से अमरूद लादकर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे लगभग आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस की मदद से ट्रक को बीच सड़क से हटवाया गया। तब जाकर आवागमन चालू हुआ। मधुरिया चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि पिकअप कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed