{"_id":"63f7abee080ad18e570a7cb6","slug":"pickup-collided-with-bridge-driver-killed-five-injured-kushinagar-news-c-7-1-64259-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित पिकअप पुल से टकराई, चालक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित पिकअप पुल से टकराई, चालक की मौत, पांच घायल
Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। फोरलेन हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग के मंझरिया टोले के समीप अनियंत्रित पिकअप पुल से टकरा गई। बुधवार की देर रात हुए इस हादसे में पिकअप के चालक की मौत हो गई। उस पर सवार तीन युवतियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पिकअप पर डांस पार्टी के कलाकार सवार थे, जो शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करके लौट रहे थे।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तमकुहीराज कस्बे में एक डांस पार्टी का संचालन होता है। इसके कलाकार बुधवार की शाम पिकअप से बिहार के कुचायकोट में शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गए। वहां से करीब दो बजे वे लौट रहे थे। वाहन लेकर चालक गौतम, माधोपुर बुजुर्ग के मंझरिया टोला के समीप पहुंचा। तभी अचानक वह नियत्रंण खो बैठा, जिससे पिकअप की पुल में टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने पटहरेवा थाना क्षेत्र के लबनिया (भरपटिया) निवासी बबन कुशवाहा के पुत्र गौतम कुशवाहा (28) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों लबनिया निवासी सलमान (25), आर्यन (26), कोलकाता निवासी नर्तकी रूपा (25), स्वीटी (25) और सीमा (28) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पुलिस के मुताबिक, सलमान और आर्यन डांस पार्टी में सहायक हैं। बाकी तीनों घायल युवतियां डांस करती हैं।